राजकुमार भगत
पाकुड़। 1924 को महात्मा गांधी जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और आज गुरुवार इस ऐतिहासिक अवसर पर पाकुड़ गांधी चौक में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 100वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी ने किया, जिसमें जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला महासचिव ए गांगुली, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष पप्पू गंगवानी, युवा जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख, और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर श्रीकुमार सरकार ने महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी का नेतृत्व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक था, और उनके सिद्धांतों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में गांधी जी के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी हमारे मार्गदर्शक बने हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के विचारों और उनके संघर्षों को याद किया और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा और सशक्त समाज के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।