अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत चांद भैरव क्लब हांडरा बंगाबाड़ी द्वारा आयोजित 3 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप पाकुड़िया प्रमुख सह युवा भाजपा नेता कालीदास मरांडी मौजूद रहें। फाइनल मैच बाबूधन टीम हांडरा और अम्लदाही एफसी के बीच खेला गया।जिसमे बाबूधन हांडरा की टीम एक गोल से विजई हुआ। विजेता टीम को भाजपा नेता सह प्रमुख कालिदास मरांडी ने 15 हजार और उपविजेता टीम को 10 हजार रूपए एवं कप देकर से पुरस्कृत किया। वहीं उपस्थित खेल प्रेमियों एवं दर्शकों को अपने संबोधन में कालिदास मरांडी ने कहा कि आप सभी खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल के माध्यम से अपने क्षेत्र राज्य एवं देश का नाम रौशन करना है हार एवं जीत खेल का ही अंग है। खेल में बेहतर खेलने वाली टीम ही विजय होती है पर उपविजेता भी कहीं ना कहीं अच्छे खेल कर ही फाइनल खेला है सहित अन्य बातें खेल कहकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अभिमन्यु भंडारी, बन्नोग्राम पंचायत मुखिया अनिता हेंब्रम, क्लब के सचिव रविलाल एवं अन्य सभी सदस्य अध्यापक मिस्त्री मरांडी सहित सैकड़ों गणमान्य लोगो कि उपस्थिति में सम्पन किया गया।










