राजकुमार भगत
भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्त्ताओं को मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को हुई पार्टी की स्थापना के बाद से भाजपा ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा किभारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। भारतीय जनता पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की, जिन्हें ‘पंचनिष्ठा’ कहते हैं। ये पांच सिद्धांत (पंच निष्ठा) हैं-राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्वधर्मसमभाव), गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक-आर्थिक विषयों पर गाँधीवादी दृष्टिकोण द्वारा शोषण मुक्त समरस समाज की स्थापना) तथा मूल्य आधारित राजनीति। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को समाप्त और तीन तलाक व वक्फ बोर्ड बिल को पास होते देखा है. भाजपा हर गांव-बस्ती में जाकर आरक्षण के प्रति लोगों में फैलाई भ्रांतियों को दूर करेगी. भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पाकुड़ जिले में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालयों और अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर #bjp4viksitBharat हैशटैग के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्ना मिश्रा, स्थापना दिवस के जिला सह संयोजक सपन दुबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह,हिसाबी राय, पवन भगत शामिल हुए।