Search

October 5, 2026 2:45 pm

मारपीट में हसुआ से उंगली काटने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मालकोला गांव में मारपीट की एक घटना सामने आई है। कांड संख्या 04/26 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज रजवार को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि मारपीट के दौरान सूरज रजवार ने हसुआ से हमला कर वादी की उंगली काट दी। इस घटना में पीड़ित शम्भू रजवार, पिता फुड़ा रजवार, निवासी मालकोला गांव गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!