अब्दुल अंसारी
Also Read: पलामू उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात; जिले के विकास कार्यों की दी जानकारी
पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़िया के द्वारा बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक किया गया।उक्त बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर पाकुड़िया प्रखण्ड के सभी 113 मतदान केंद्रों में भवन, बिजली, पानी, रैंप, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया । मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, बीएलओ पर्यवेक्षक सह ए ई रोहित गुप्ता,इकरामुल हक, अब्दुल हलीम, दिनेश भंडारी सहित अन्य पर्यवेक्षक उपस्थित थे।





