बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड सभागार में बुधवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के निमित अत्यावश्यक निर्वाचन कर्तव्य के तहत प्रखंड अंतर्गत 195 मतदान केन्द्रों का सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर के साथ बैठक कर सभी मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. बैठक में मतदान केंद्रों पर रैम्प, पेयजल, बिजली, शौचालय, कमरों की संख्या, भवनों की स्थिति, संपर्क पथ, नेटवर्क कनेक्टिविटी आदि की बारी- बारी से समीक्षा कर प्रतिवेदन ली गई. वहीं उपस्थित सभी सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर को पोलिंग स्टेशन के लोकेशन के आधार पर पहुंच कर प्लान, पोलिंग स्टेशन पर वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं , भेनरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग स्टेशन पर आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन करने का सभी उपस्थित 20 सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिये. बैठक में सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीपीआरओ प्रसेन्नजित मंडल, रदीपुर ओपी प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता, एसआई मुकुल भगत सहित महेशपुर प्रखंड के सभी सेक्टर के पुलिस ऑफिसर व सेक्टर ऑफिसर उपस्थित थे।





