बजरंग पंडित
पाकुड़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भगत के नेतृत्व में पाकुड़िया के पाथरडंगा गांव सहित अन्य दर्जनों गांवों में लाभार्थियों से संपर्क अभियान चलाया गया संपर्क अभियान में पुर्व विधायक मिस्त्री सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे,भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सभी लाभार्थियों के बीच वितरण करते हुए मोदी का प्रणाम एवं सभी लाभार्थियों आवास पर स्टीकर लगाने का कार्य किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल को सभी लाभुकों के बीच जाकर बताया की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास, की प्रेरणा से लगातार 10 वर्षों से निरंतर ऐसी योजनाओं लागू की गई जिसमें गरीबों की मुश्किलें कम हो और उनका जीवन आसान बने। मौके पर लाभार्थी अभियान कार्यक्रम के सह संयोजक लक्ष्मण राय सहित अन्य उपस्थित थे।





