Search

May 3, 2026 10:28 pm

बीपीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने प्रखंड के पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर विरसा हरित ग्राम योजना,भष्मक,अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कुप,मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.बीपीओ ने पाकुड़िया पंचायत के हरिपुर गांव के लाभुक सुनिराम बास्की का अबुआ आवास,योगेश्वर हांसदा का बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी का निरीक्षण किया.उन्होंने बागवानी में आवश्यकतानुसार पानी,खाद और उचित रख रखाव का निर्देश लाभुक को दिया एवं यथा शीघ्र पिड डिगिंग कार्य प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश एई रोहित गुप्ता को दिया.मौके पर कनिय अभियंता लालू रविदास,पंचायत के मुखिया अनिता सोरेन,पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।

img 20250514 wa00206617961519295313572

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!