बजरंग पंडित
पाकुड़िया हर साल की भांति इस साल भी काँवरिया सेवा समिति पाकुड़िया के तत्वावधान में प्रखंड भर के सैकड़ो काँवरियों का पैदल जत्था शनिवार को रघुनाथगंज,जंगीपुर गंगाघाट से जल उठाकर रविवार की शाम को पाकुड़िया पहुँची।गाजेबाजे की टोली के साथ बोलबम की नारे लगाते हुए काँवरिया बम रघुनाथगंज से पाकुड़िया लौटने क्रम में रविवार की दोपहर को सलगापाड़ा में विश्राम कर फलाहार,व भोजन किया,ततपश्चात जयकारे लगाते हुए पाकुड़िया रवाना हुए। पाकुड़िया पहुँचने पर जगह-जगह स्थानीय ग्रामीणों ने काँवरियों का भव्य स्वागत कर सेवा सत्कार किया। वहीं कांवरियों का जत्था पाकुड़िया राम मंदिर पहुंचने पर पैर हेतु गर्म जल, शरबत नाश्ता देर रात्रि में राम मंदिर पाकुड़िया में सामुहिक भोजन की व्यवस्था काँवरिया सेवा समिति व स्थानीय ग्रामीण द्वारा की गयी । जबकि रात्रि विश्राम हनुमान मंदिर एवं राममंदिर में रहने का प्रबंध था। रात्रि विश्राम के दूसरे दिन अंतिम सोमवारी को आज सभी काँवरिया तिरपितिया नदी में स्नान कर पाकुड़िया शिवालय में गंगाजल अर्पित करेंगे।यह व्यवस्था यहाँ सदियो से चली आ रही है तथा परम्परा के अनुसार हर साल श्रावणमास के अंतिम सोमवारी को पाकुड़िया प्रखण्ड के सैकड़ो लोग रघुनाथ गंज गंगाघाट से जल उठाकर पाकुड़िया शिवालय में जल अर्पित करते हैं । पूरे रास्ते में डीजे की व्यवस्था रहती है तथा बोलबम के गीतों की धुन बजते रहती है ।






