Search

June 22, 2026 12:17 am

अदिति मिश्रा (रिचा मिश्रा ) कांड के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो


बेलवाटिका की बेटी अदिति मिश्रा उर्फ रिचा मिश्रा की मौत को लगभग एक सप्ताह बीत गए हैं ।बावजूद इसके आजतक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।इस बाबत आज महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था मातृत्व संघ पलामू के सदस्यों ने अध्यक्षा शर्मिला वर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा ।और दोषियों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।ताकि अदिति मिश्रा को न्याय और आत्मा को शांति मिल सके । मातृत्व संघ की उपाध्यक्ष डॉक्टर अमितू सिंह,  मंजू चंद्रा और रानू सिन्हा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और सजा नहीं होती है तो महिला संगठन  मातृत्व संघ  और महिलाओं के साथ मिलकर  सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण आंदोलन करेगा ताकि फिर कभी ऐसे कांडों की पुनरावृति न हो ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!