Search

August 8, 2026 10:06 pm

उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना।

राजकुमार भगत

समाहरणालय परिसर से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता के लिए 30 जनवरी से 14 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ रोग के बारे में फैली भ्रांतियों के प्रति जागरूकता रथ का संचालन कर जागरूकता लाई जायेगी। जागरूकता रथ आमजन में कुष्ठ रोग के लक्षण, पहचान और उपचार के बारे में जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता वाहन सभी ब्लॉकों पर पहुंचेगा और कुष्ठ होने पर एमडीटी लेने, बरती जाने वाले सांवधानियों, जल्द जांच और समय से इलाज के लिए प्रेरित करेगा।

img 20250128 wa00359188380277933641364

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!