Search

April 25, 2026 8:46 am

उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने छात्राओं को बताया सफलता के टिप्स।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पाकुड़ शहर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बच्चियों से शिक्षकों के द्वारा दी जाने वाली शिक्षा की जानकारी ली। साथ ही बच्चियों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने बच्चियों को खूब मेहनत से पढ़ाई करने की बातें कही। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों को बच्चियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं छात्रावास का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डन के द्वारा बताया गया कि पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी है। इसको लेकर उपायुक्त ने वार्डन से पुस्तकों की अधियाचना करने को कहा ताकि अधियाचना के आधार पर पुस्तक उपलब्ध कराया जा सके। पानी की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने 2 चापानल का निर्माण करने का निर्देश पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया। वहीं शिक्षक के द्वारा बताया गया कि 6 वर्ग से 8 वर्ग में विज्ञान एवं गणित का इंग्लिश मीडियम का पुस्तक उपलब्ध नहीं है। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को नामांकन के आधार पर 75- 75 पुस्तक, विज्ञान एवं गणित का इंग्लिश मीडियम का उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

img 20240104 wa00245153992390401359579
img 20240104 wa00256956161944863435376

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!