Search

May 4, 2026 10:36 am

उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा की, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी क्षेत्र, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, शहरी जलापूर्ति, होल्डिंग टैक्स आदि की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में सफाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं की नियमित जांच और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर परिषद प्रशासक को निर्देशित किया कि सभी कर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा करें और अधिकारियों सहित सभी कर्मी नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और शहरी क्षेत्र की समस्याओं का निवारण करें। उन्होंने पुराने दुकानों का नया दर 1200 रुपया निर्धारित करने और बकाया भाड़ा वसूल करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी, सीटी मैनेजर मृत्युंजय पांडे, सिटी मिशन मैनेजर मनीष कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता पीयूष कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त के निर्देशों से नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!