Search

January 19, 2026 1:42 am

उपायुक्त ने नवपदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का किया स्वागत।

पाकुड़ जिले में नवपदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिवाकर पांडे के आगमन पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि न्यायपालिका और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से आम जनता को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवपदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इस अवसर पर न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने, विधि-व्यवस्था के बेहतर संचालन तथा आम नागरिकों के हित में प्रशासनिक एवं न्यायिक समन्वय को और मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर