Search

May 13, 2026 4:48 am

जिला खेल कूद विभाग द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन कर युवाओं को मादक पदार्थ के विरुद्ध किया गया जागरूक।

सतनाम सिंह

मादक पदार्थ दुरुपयोग जागरूकता अभियान 10 जून 2024 से जिला खेल विभाग के द्वारा खेल के माध्यम से मादक पदार्थ दुरुपयोग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया जा रहा हैं। इन्डोर तथा आउटडोर दोनों तरह के खेल जिसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है‌। यह अभियान 10 से 22 जून तक चलाया जाएगा। दिनांक 10 जून को एथलीट में रनिंग इवेंट का आयोजन बैंक कॉलोनी स्टेडियम, 11 जून को रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में क्रिकेट एवं 12 जून को क्रिकेट का फाइनल मैच का आयोजन किया गया है। क्रिकेट अकादमी पाकुड़ व राइजिंग क्रिकेट क्लब के साथ खेला गया जिसमें विजय रही क्रिकेट अकादमी पाकुड़ 38 रनों से विजय प्राप्त किया। दिनांक 13.6.2024 को एथलीट प्रतियोगिता, शॉट पुट, डिसकस थ्रो, जैवलिन, हाय जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैंक कॉलोनी स्टेडियम पाकुड़ में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु खेल युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इच्छुक युवा बढ़ चढ़कर इन खेलों में भाग ले सकते हैं।

img 20240612 wa00181917952410250675152
img 20240612 wa00201803205744123951761

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!