विधायक ने सिद्धू कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के पोखरिया पंचायत के न्यू जागृति एसकेएमसी क्लब पकड़ीपाडा के ओर से बुधवार को तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए।इस मौक़े पर विधायक श्री मरांडी से वीर सहीद सिद्धू कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। जिसके बाद क्लब के ओर से आदिवासी महिलाओ ने आदिवासी रीती रीवाज से नाच गान गाकर स्वागत किया। वही इस टूर्नामेंट मे कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विधायक श्री मरांडी ने टूर्नामेंट का फाइनल मैच का उद्घाटन फुटबॉल मे किक मारकर किया। वही उद्घाटन मैच एफसी स्टार उल बागान वनम एफसी कमलेश इलेवन के बिच हुआ। जिसमे एफसी मुर्मू स्टार की टीम ने एफसी कमलेश इलेवन की टीम को पेलेंटी मे एक गोल से पराजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के हाथों विजेता टीम को 20 हजार रुपये एवं उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद देकर दोनों टीम को सम्मानित किया गया। वही इस मौक़े पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे बताया की खेल मे हार एवं जीत होते रहता है। खेल को हमेशा भाईचारे के साथ खेलना चाहिए।राज्य की हेमंत सरकार खिलाड़ियों के लिए हमेशा आगे रहते है। वही सभी ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। सभी खिलाड़िओ को उज्ज्वल भविष्य के शुभकामनायें भी दिए।इस मौक़े पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम, लालमोहम्मद एवं खेल कमिटी के अध्यक्ष सचिव एवं सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।











