Search

June 19, 2026 1:58 pm

चंडालमारा के नारगीटोला मे फुटबॉल खेल का फाइनल मुकाबला का किया आयोजन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा पंचायत अंतर्गत नरगिटोला मे सोमवार को फुटबॉल खेल के फाइनल मुकाबला का आयोजन किया गया।वही फाइनल खेल मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमबरम, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू,सहित अन्य शामिल हुए। फाइनल खेल कुल 16 टीमों के बिच हुआ।वही मुख्य अतिथिओ ने फाइनल खेल का उद्घाटन फुटबॉल मे किक मारकर किया। फाइनल खेला पुलिस सुरनिस टीम वनम गावला घुटु नरगी के बिच हुआ। जिसमे सुरनिस टीम ने गावला घुटु नरगी टीम को एक गोल से पराजित किया ओर ख़िताब अपने नाम कर लिया। दूसरी और कपड़ा बॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का भी आयोजन किया गया।कपड़ा बॉल प्रतियोगिता मे कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमे एफसी मरांडी वनम एफसी घाटचोरा के बिच हुआ जिसमे एफसी मरांडी ने एफसी घाटचोरा को एक गोल से पराजित किया। मौक़े पर दोनों टीम को मुख्य अतिथियों के हाथों फुटबॉल मैच के विजेता को नगद 25 हजार रुपये दिया एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नगद देकर पुरुस्कृत किया। वही कपड़ा बॉल के विजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद एवं उपविजेता टीम टीम को 10 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल कमिटी के अध्यक्ष सोयलेस टुडू सचिव बिमल किस्कू एवं कोषाध्यक्ष सहित सुबेस मरांडी साइमन मुर्मू सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!