फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह राजमहल विधानसभा प्रभारी बाबूधन मुर्मू शामिल हुए
बजरंग पंडित
पाकुड़ सदर प्रखंड के नवीनगर पंचायत अंतर्गत सालबोनी फुटबॉल क्लब के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजमहल विधानसभा प्रभारी बाबूधन मुर्मू शामिल हुए. वही श्री मुर्मू ने फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ फुटबॉल को की मार कर किया. फाइनल मैच नीति नंदनपुर एवं ट्वेंटी सेवन दुर्गापुर के बीच खेला गया. इस टूर्नामेंट के फाइनल विजेता ट्वेंटी सेवन दुर्गापुर टीम रही. वही ट्वेंटी सेवन दुर्गापुर टीम एक गोल से जीत दर्ज किया. वही टूर्नामेंट के फाइनल विजेता टीम को 30 हजार उपविजेता को 25 हजार और सेमीफाइनल खेलने वाले टीम को 6500 दिया गया. मौके पर ग्राम प्रधान सुनील कोड़ा, क्लब के अध्यक्ष बाबूजी हेम्ब्रम, सचिव पानु सोरेन, उप सचिव सकल सोरेन एवं फुटबॉल क्लब के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
गरीबों व असहाय लोगों के बीच बाबुधन मुर्मू ने कंबल का वितरण किया, कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल
रोज बढ़ती ठंड को देखते हुए बाबूधन मुर्मु ने गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया, हर साल की तरह इस साल भी कंबल वितरित का आयोजन किया गया, गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले पाकुड़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह राजमहल विधानसभा प्रभारी बाबूधन मुर्मू ने मंगलवार को सदर प्रखंड के नवीनगर पंचायत के सालबोनी गांव में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच दर्जनों कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान मौके पर बाबुधन मुर्मू ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे. गरीबों की मदद सच्ची मानव सेवा है. यह कंबल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है. वही ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब अचानक कंबल मिला तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल गए. श्री मुर्मू का धन्यवाद करते हुए लोग भावुक हो गए. साथ ही बाबुधन मुर्मू की इस पहल की सराहना की. श्री मुर्मू ने कम्बल वितरण कर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है।







