Search

October 23, 2026 10:33 pm

उड़ानदस्ता टीम ने थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहनों का जांच अभियान चलाया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए टीम पाकुड़िया उड़ानदस्ता ने शनिवार को थाना क्षेत्र के कई मुख्य सड़क में वाहनों की सघन जांच किया गया। उड़नदस्ता टीम में बीएचओ महेशपुर सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी कलामुद्दीन अंसारी एसआई अमरजीत मिश्रा सहित पुलिस जवान शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सड़क में आवागमन कर रहे सभी चार व दो पहिये लाईन बस सहित सभी प्रकार के वाहनों को रोककर सघन तलाशी लिया।जहां सभी प्रकार के वाहनों पर डिकी सहित सभी सामानों को भी खोलकर तलाशी ली गई। वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिकी की तलाशी ली गई। बीएचओ सह ढंडाधिकारी कलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है। आदर्श आचार्य संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!