अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया स्विप कार्यक्रम के तहत पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झरिया के छात्राओं ने सोमवार को आकर्षण बैंड बाजा, मतदान के संदेश वाले स्लोगन के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झरिया से रामघाटी एवं तेगुड़िया गांव में मानव श्रृंखला बनाकर रैली के माध्यम से छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्राएं हाथों में वोट देने की तक्तियां एवं स्वयं से बैंड बाजा बजाते हुए रेली में स्थानीय मतदाताओं को जागरूक करते हुए नारे लगाए गए जैसे पहले करो मतदान फिर करो जलपान, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, और अन्य प्रेरक नारे लगाए गए।साथ ही इस रैली में मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया और 20 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली झरिया विद्यालय से निकली और गांवों में भ्रमण कर वापस लौट गई । रैली का नेतृत्व वार्डन असुंता मुर्मू ने की ।







