Search

October 18, 2026 7:30 pm

आपसी घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू मारकर कर दी हत्या।

स्वराज सिंह

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल में पति पत्नी बीच काफी गहरा गया जिसमे क्रोधित पति ने पत्नी को चाकू से हमला कर गंभीर से घायल कर दिया जिसके बाद महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।जिसकी खबर प्राप्ति के बाद आनन फानन बगल से ही महिला के परिजन चिल्लाने की आवाज सुन दौड़े दौड़े पहुंचे और देखा की उनकी बेटी बसंती देवी जमीन पर घायल अवस्था में गिरी पड़ी है जिसके बाद परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की इलाज के दौरान मृत्य हो गई, इस मामले लो लेकर मृतक महिला की मां ने नगर थाना पहुंच हत्यारे दामाद आशीष राय के विरूद्ध थाना में लिखित रूप से मामला दर्ज कराया है, आवेदिका ने अपने लिखित शिकायत में यह बताया कि दिनांक- 02.06.2024 की रात्री में मेरी बेटी बसन्ती देवी का अपने पति आशीष राय के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़ा शान्त होने बाद अगले सुबह तड़के चार बजे दामाद जो घर जमाई भी था के द्वारा मेरी बेटी बसन्ती देवी को जान मारने की नियत से पेट में चाकू मार दिया, जिससे मेरी बेटी काफी जख्मी हो गयी और चिल्लाने लगी तो मैं दौड़ी आयी और देखी कि मेरा दमाद आशीष राय चाकू छोड़कर वहाँ से भाग रहा था। मैने आनन फानन में अपनी बेटी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी लेकर गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद तो सोनाजोड़ी मेरी बेटी को रेफर कर दिया,परिजन के अपनी बेटी को मालदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ मेरी बेटी का ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। बताते चले की आवेदिका ने अपने आवेदन में यह भी बताया की उनका दमाद आशीष राय घर जमाई के रूप में उनके घर पर ही रहता था। तथा उनकी बेटी के साथ हमेशा झगड़ा झंझट करते रहता था,उनकी बेटी से एक पुत्र भी है जिसको लेकर जाने के हमेशा जान से मारने की धमकी दे रहा था की मेरा बेटा नहीं दिया तो सबको जान से मार देगें तथा दुसरी शादी कर लेगें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!