एस भगत
Also Read: महेशपुर-अमरापाड़ा रोड पर 20 दिन से टूटी पुलिया, विभाग बेखबर, हर गुजरता वाहन हादसे के साए में।
छोटी अलीगंज में एक अनोखे मंदिर की स्थापना हुई है, जहां टीन के अर्ध-निर्मित ढांचे में भगवान गणपति, माता पार्वती और हनुमान जी की संगमरमर से बनी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। यह आयोजन अशोक अग्रवाल और प्रकाश चौरसिया की यजमानी में संपन्न हुआ।
कोरोना काल में मंदिरों में पूजा पर रोक लगने के बाद ग्रामवासियों ने मंदिर बनाने का निर्णय लिया था। अब ग्रामवासियों को गांव में स्थित मंदिरों में ही पूजा करने का अवसर मिलेगा। आगे चलकर, ग्रामवासियों के सहयोग से इस स्थान पर भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।








