Search

May 12, 2026 4:32 pm

नदी की मिट्टी काट ईट भट्ठे में कर रहे है उपयोग भट्ठा माफिया।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा अंचल के पचुवाड़ा पंचायत अंतर्गत रांगा व केवट टोला में अवैध तरीके से ईंट भट्टे लगाकर माफिया खुलेआम पुलिस-प्रशासन को दे रहे है चुनौती । बांसलोई नदी किनारे बने इन दर्जनों अवैध भट्ठों में एक ओर नदी की मिट्टी और अवैध कोयले का प्रयोग किया जा रहा है । नदी में होने वाले मिट्टी के कटाव से बारिश के दिनों में उफनती बांसलोई अपना राह बदल लेती पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम होने वाले इस अवैध धंधे के संचालन से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर माफियायों को किनके समर्थन पर अवैध धंधे के व्यापार की खुलेआम छूट मिली हुई है। बांसलोई से होने वाले लाखों क्यूसेक पानी का दोहन, अवैध मिट्टी का कटाव, अवैध कोयले का प्रयोग और खुलेआम प्रदूषण फैलाने की छूट यह साबित करती है कि इसमें कहीं न कहीं बाबुओं का समर्थन प्राप्त है। बहरहाल, लूट की छूट पर यदि जल्द ही रोक नहीं लगाया गया तो प्रकृति का यह अवैध दोहन का खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भी भुगतना पड़ेगा

img 20240225 wa0043652097886174338839
img 20240225 wa00441510988036505420117
img 20240225 wa00457272584905152160572

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!