Search

April 23, 2026 7:44 pm

अटल स्मृति सम्मेलन में गूंजा सुशासन का मंत्र, अटल जी की दूरदृष्टि को किया गया नमन।

पाकुड़। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर आमड़ापाड़ा में लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय जनसंघ की स्थापना के बाद लंबा संघर्ष किया और प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में सुशासन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल जी के सम्मान में उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की है। सोरेन ने कहा कि अटल जी ने देश को केवल सरकार नहीं दी, बल्कि मजबूत सोच और दूरदृष्टि दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उनकी दूरदर्शिता का जीवंत उदाहरण है, जिसने गांवों को शहरों से जोड़कर ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। सड़क पहुंची तो विकास अपने आप पहुंचा। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के व्यापक निर्माण की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में हुई, जिससे परिवहन आसान हुआ और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली। जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के सपनों को आगे बढ़ाते हुए गांव, गरीब और किसान के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी की राजनीति संवाद, सहमति और समन्वय पर आधारित थी। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम ने किया। इस अवसर पर बिहारी मरांडी, अजित भगत, हिरणपुर अध्यक्ष सुकुमार मंडल, बिचामहल अध्यक्ष धनेश्वर साहा, राजेन्द्र हेंब्रम, सोनिया पहाड़िया, शिवचंद मरांडी, विजय पहाड़िया, मोनू हांसदा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20251231 wa00421709641641643831546
img 20251231 wa00438260083938199127290

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!