Search

May 6, 2026 10:36 am

जीवन ज्योति क्लब की तरफ से मिलन समारोह सह कुश्ती प्रतियोगिता देर शाम को संपन्न हुई।

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत के जीवन ज्योति क्लब राजापुर की ओर से मिलन समारोह सह कुश्ती प्रतियोगिता सोमवार देर शाम को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने फीता काटकर तथा पहलवानों के साथ हाथ मिलाकर शुभारंभ किया।कुश्ती प्रतियोगिता में कई जनपदों के दर्जनों नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया।जिसमें प्रथम स्थान या विजेता विश्वजीत सोरेन रनगांव पश्चिम बंगाल हुए वही उपविजेता होपनटी सोरेन कमारपोखर पाकुड़िया हुए। भाजपा नेता सह प्रमुख कालिदास मरांडी ने कहा कि खेल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं । इससे जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं आपस में भाई चारा भी बढ़ता है। कहे कि अखाड़े पर लड़ने वाले दो पहलवानों में एक की जीत सुनिश्चित है। इससे हारे हुए पहलवान को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि दोबारा तैयारी कर अखाड़े पर उतरना चाहिए। कार्यक्रम में विजेता पहलवान पश्चिम बंगाल के विश्वजीत सोरेन को नगद 15 हजार रुपए एवं उप विजेता पहलवान पाकुड़िया होपनटी सोरेन को 10 हजार रुपए से सम्मानित किया गया।कुश्ती प्रतियोगिता में हजारों सभी दर्शकों द्वारा पहलवानों को उत्साहित करते भी देखे गए। मौके पर कई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य मुखिया के अलावे क्लब के अध्यक्ष फिलीप टुडू,सचिव मिकाईल मरांडी,कोषाध्यक्ष सोईलेन सोरेन सहित कमेटी के अन्य लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

img 20240702 wa00315060140763117321036

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!