Search

June 19, 2026 2:44 am

विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक विधानसभा संयोजक की अध्यक्षता में हुई.

बजरंग पंडित

महेशपुर भाजपा कार्यालय में मंगलवार को विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक विधानसभा संयोजक मिस्त्री सोरेन के अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधानसभा संयोजक मिस्त्री सोरेन ने सभी कोर कमेटी के सदस्यों को मुख्य रूप से आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ जीतो, लोकसभा जीतो मूलमंत्र के साथ बूथ सशक्तिकरण करने के लिए कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने संगठन को ओर भी मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रणनीति तैयार की. मौके पर पूर्व विधायक सुफल मरांडी, कालिदास मरांडी, तपन मंडल, संदीप भगत, गोपाल भगत सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!