Search

April 28, 2026 5:19 pm

महेशपुर को अनुमंडल बनाने को लेकर विधायक प्रयासरत, जल्द ही अनुमंडल की मिलेगी स्वीकृति।

इकबाल हुसैन

महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने हथिमारा सब स्टेशन मे 5 MVA ट्रांसफार्मर का उदघाटन कार्यक्रम मे मिडिया को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा की वर्षो से यहाँ के जनता की मांग रह चुकी की महेशपुर को अनुमंडल बनाया जाए।तो वो मांग अब जल्द ही पूरा होने वाला है क्योंकि डीसी पाकुड़ और प्रामंडालीय आयुक्त अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है इससे पहले यह रिपोर्ट सरकार को नहीं भेजा गया था।इस बार के मानसून सत्र मे भी हमने प्रस्ताव लाया की यहाँ एक जिला मे एक ही अनुमंडल है ओर इसमें महेशपुर ये बहुत ही बड़ा ब्लॉक है 33 पंचायत का ओर आमड़ापड़ा प्रखंड ओर पाकुड़िया को लेकर यहाँ एक अनुमंडल का निर्माण होना चाहिए।हमें प्रस्ताव मे भी जब तक डीसी ओर कमिशनर की रिपोर्ट नहीं आएगा तबतक आगे की करवाई नहीं हो सकती ओर आज बहुत ही ख़ुशी की बात है।जिला मे नये डीसी आये है ओर उन्होंने बहुत ही अच्छा रिपोर्ट बनाया ओर यहाँ कुल पंचायतो की संख्या एवं यहाँ की कुल जनसंख्या यहाँ का क्षेत्रफल ओर यहाँ की भूगोलिक स्थिति है।यहाँ आमड़ापड़ा ओर पाकुड़िया को लेकर महेशपुर को अनुमंडल बनने को लेकर यथार्थ ओर औचित्य बताया है।उन्होंने सिफारिश बताया है।आज कमिशनर ने मुझे जानकारी दिया ओर कहा की ये अभी कार्मिक,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, रांची मे चला गया है।हम सोचते है की जो भी आगे की पक्रिया है मेरे स्तर से या जिला एवं कमिशनरी स्तर से यहाँ पर होना था ये हो चूका है। महेशपुर को अनुमंडल बनाने का निर्माण कार्य जो है सरल ओर पूरा हो गया है सिर्फ सरकार की जो इच्छा है जो हम कल बात करेंगे तो हम निश्चित रूप से सोचते है की बहुत ही जल्द महेशपुर मे अनुमंडल का निर्माण होगा ओर पाकुड़िया एवं आमरापड़ा के लोगो के लिया अनुमंडलिया कार्य के लिए पाकुड़ नहीं जाना पड़ेगा। अनुमंडल के स्तर से जो काम होता है वो सब काम महेशपुर मे होगा इसलिए यहाँ के लोगो को लाभ मिलेगा ओर यहाँ का विकाश भी होगा।बहुत दिनों से लोगो की मांग थी की महेशपुर को अनुमंडल बनाया जाए।उपायुक्त एवं आयुक्त का रिपोर्ट कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, रांची को चला गया है।अब ये सरकार के स्तर से घोषणा होनी है।इस सम्बन्ध मे जल्द से जल्द हम मुख्यमंत्री से बात करके इसकी घोषणा करवाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!