प्रशांत मंडल
Also Read: खनिज के खेल पर रात में प्रशासन की नजर, चार चेकपोस्टों पर अचानक पहुंची खनन टास्क फोर्स की टीम।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक मंगलवार को बालविकास कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । बैठक में सभी सेविकाओं के मासिक कार्य प्रगति की समीक्षा किया गया। जिसमें सभी सेविकाओं को मुख्यमंत्री सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।साथ ही सभी सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र का सुचारू रुप से संचालन करने एवं पोषण ट्रेकर एप्प पर सभी प्रकार के गतिविधियों की प्रविष्ठि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सभी सेविका उपस्थित थे।






