Search

June 17, 2026 11:41 pm

पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें बीडीओ ने पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत 18 पंचायतो में बारी बारी से एक एक कर सभी विभागों की कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी शफीउल ओला द्वारा प्रखंड क्षेत्र में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए प्रोग्राम 2024 के संचालन हेतु उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी को जानकारी दिया। साथ ही जोर शोर से ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही।वहीं इस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली समस्या को लेकर चर्चा की गई । प्रमुख ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को अपने क्षेत्र में होनेवाली किसी भी प्रकार की समस्या को अवगत कराने को कहा ताकि त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान किया जा सके। मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी,बीपीओ जगदीश पंडित , बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , बीपीओ जगदीश पंडित , एई रोहित गुप्ता , बीपीआरओ त्रिदीप शील,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्सीला सोरेन, डॉ सफीकुल ओला,पंचायत समिति सदस्य गायत्री देवी सहित सहित अन्य सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे ।

img 20240119 wa00428924367272471569529

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!