Search

May 6, 2026 11:24 am

पाकुड़ में कालाजार पर लगाम, प्रोजेक्ट जागृति और विवेक से नए मामले घटे, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी सफलता।

पाकुड़। जिले में पिछले छह महीनों में कालाजार के नए मामलों में कमी और पीकेडीएल के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। यह सफलता प्रोजेक्ट जागृति और प्रोजेक्ट विवेक के प्रभावी कार्यान्वयन का नतीजा है। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के संयुक्त प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई। उन्होंने कहा कि जिले में हर महीने 24 तारीख को सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा करीब 500 से अधिक टीवी मरीजों को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद लिया गया है ताकि उन्हें नियमित देखभाल और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
सदर अस्पताल में पब्लिक फैसिलिटी सुधार और 15 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती इस महीने के अंत तक पूरी कर दी जाएगी। जिले ने फाइलेरिया उन्मूलन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। उपायुक्त ने बताया कि पिछले एक वर्ष में कालाजार उन्मूलन के लिए कई नवाचार और कार्यक्रम लागू किए गए हैं। इनमें छह प्रमुख कार्यक्रम विशेष रूप से प्रभावी रहे और इन्हें राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप में देशभर के विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किया गया।
फ्रंटलाइन वर्कर्स, MPW, CHO और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत से जिले में कालाजार के नए मामलों की संख्या लगातार घट रही है। उपायुक्त ने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष तक पाकुड़ जिले का कालाजार लोड 0.5% से नीचे आ जाएगा। विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने पाकुड़ मॉडल की सराहना की और इसे अन्य राज्यों में अपनाने की सिफारिश की। उपायुक्त ने यह उपलब्धि सभी जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को समर्पित की।
पाकुड़ जिला स्वास्थ्य विभाग नवाचार, मेहनत और समन्वय के माध्यम से कालाजार उन्मूलन और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

img 20250926 wa00349141756379822334325

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!