Search

May 10, 2026 10:26 pm

दुर्गापूजा पर पाकुड़ प्रशासन सख़्त, यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव – वन-वे, नो-एंट्री और नई पार्किंग व्यवस्था लागू।

पाकुड़। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र एवं मुख्य सड़क मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन, पाकुड़ ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशानुसार 27 सितंबर से नगर क्षेत्र के कई मार्गों को वन-वे घोषित किया गया है। वहीं, 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भारी एवं व्यवसायिक वाहनों पर आंशिक नो-एंट्री लागू रहेगी। दोपहर 2 से 4 बजे तक नो-एंट्री अस्थायी रूप से समाप्त रहेगी, जबकि रात्रि 11:30 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक नो-एंट्री प्रभावी रहेगी।
वाहन ठहराव (पार्किंग) हेतु प्रशासन ने अलग-अलग स्थान चिह्नित किए हैं—सिद्धो कान्हु पार्क, हरिणडांगा हाई स्कूल मैदान और विवेकानंद चौक के समीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही बरहरवा व अन्य मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट तय किए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों और यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन को सहयोग दें, ताकि दुर्गापूजा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!