Search

October 8, 2026 2:04 pm

झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जुटी पार्टी।

इकबाल हुसैन

पाकुड़ में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी 22 अक्टूबर 2024 को पाकुड़ मुख्यालय में होने वाले विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी करना था। सम्मेलन में राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा और केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने कहा कि सम्मेलन में पंचायत अध्यक्ष, सचिव और बूथ कमिटी के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।
बैठक में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें राजेश सरकार, आजफरुल शेख, नाइक सोरेन, कौसर शेख, मुशर्रफ हुसैन, उत्पल तिवारी और अन्य शामिल थे।

img 20241020 wa00174733426392390271780

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!