Search

April 25, 2026 2:43 am

पुलिस के जवानों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण किया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) मंगलवार को थाना परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी अरुणिमा बागे के नेतृत्व में भारत के स्वंतत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि शहीद दिवस के अवसर पर आज हम सभी पुलिस कर्मियों ने उन शहीदों को याद किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मौके पर एसआई विकास प्रसाद, सूर्यकुमार राम, एएसआई हरेराम यादव, छोटेलाल यादव, अरुण ठाकुर सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!