Search

April 17, 2026 1:57 am

सड़क सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी ने चलाया वाहन जांच अभियान।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने शनिवार को थाना के सामने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान और जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान दो दर्जन बाइक को जब्त किया गया और सभी बाइक सवारों को सख्त निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने आमजनों को हिदायत दी कि घर से निकलते समय हेलमेट निश्चित रूप से पहनना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का पालन करते हुए एकसाथ बाइक में ट्रिपल लोड नहीं करना चाहिए। इस बार सभी को बिना जुर्माने के ही छोड़ा जा रहा है, लेकिन आगे से गलती होने पर जुर्माना किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।

img 20241214 wa00165788533319492909202

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!