Search

September 27, 2026 7:18 pm

पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे वाहन को थाना प्रभारी ने किया जप्त।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने शुक्रवार -शनिवार की रात मानसिंहपुर गांव निकट बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे एक हाइवा को जब्त किया। इसको लेकर थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो ने आवश्यक कार्रवाई को लेकर जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा है। रात को एएसआई सुरेश उरांव पुलिस बल के साथ मानसिंहपुर – विक्रमपुर पथ में पत्थर चिप्स का परिवहन की जांच किया जा रहा था। इस दौरान पत्थर लदे हाइवा संख्या डब्लूबी 93 बी 6492 को जांच के लिए रोका गया। वाहन में लदे पत्थर से सम्बंधित किसी प्रकार की माइनिंग चालान नही पाया गया। जिसे तत्काल जब्त किया गया। इसको लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए डीएमओ को पत्र भेजा गया है। अवैध रूप से की जा रही पत्थर ढुलाई की नियमित जांच होगी। पकड़े जाने पर त्वरित कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!