Search

October 26, 2026 7:44 pm

बरसों से पक्के मकान का राह देखते- देखते गरीब, अब खूद बना रहे हैं कच्चे मकान।

सरकार के विकास की पोल खोल रहे हैं ये ग्रामीण।

सुस्मित तिवारी, हिरणपुर।

हिरणपुर (पाकुड़) आखिर इंतजार की भी हद होती है, कई वर्ष गुर्जर जाने के बाद भी जब सरकारी योजनाओं का लाभ और ख्वाहिश पूरा ना हो तो इससे बड़ा निराश क्या होगा हम बात कर रहे हैं अब अबुआ आवास और पीएम आवास का क्योंकि हर आदमी की ख्वाहिश होती है कि उसका भी एक अपना पक्का मकान हो, सिर छुपाने के लिए पक्की छत हो.ऐसे सपनों को साकार करने केंद्र सरकार पीएम आवास योजना और राज्य सरकार अबुआ आवास शुरू कर रखी है.. लेकिन सही तरीके से जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है..ताजा मामला जिले के हिरणपुर प्रखंड के घघरजानी पंचायत के रानीकोला ,गंधाईटोला और मुर्गाडांगा से सामने आया है..इस तस्वीर कों गौर से देखिये सायद सरकार इसी कों अपना विकास मान रही हैं..यह तस्वीर बता रहा हैं की आवास योजना का लाभ कैसे ग्रामीण क्षेत्र मे बसें लोगों तक पहुँच रही हैं…यहां गरीब वर्ग के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.. इस कारण इस परिवार के लोग अपने पुराने कच्चे मकान में रहकर पीएम आवास और अबुआ आवास की राह ताक रहे थे .. जयराम हेम्ब्रम ने बताया कि एक ही कमरे में बड़ी दिक्कतों से परिवार के चार लोगों को गुजर बसर करना होता है… जिस कारण पति पत्नी मिलकर खुद मिट्टी लाकर अपने से ही कच्चे मकान बना रहें हैं… दरसल आवास कों लेकर कई बार आवेदन भी दिया लेकिन आश्वासन के अलावे कुछ नहीं मिला.. जब सब्र का बान टुटा तो खुद निर्णय लिया की कच्चे मकान बना कर ही रहना हैं.. और यही कारण हैं की अपनी मजदूरी छोड़ पति पत्नी अपने बच्चों के लिए आसियाना बनाना शुरू कर दिया,वहीँ मुर्गाडांगा के रहने वाली संजली मरांडी की माता पिता के गुजर जाने के बाद कुछ दिन पहले पति भी गुजर गए.. अब वो अपने बच्चे के साथ छोटी सी झोपड़ी मे रहती हैं.. और किसी तरह मजदूरी कर अपने बच्चे का भरण पोषण करते हैं.. ये भी आवास योजना का राह ताक रही थी.. पर इन्हें भी निराशा हाथ लगी… और इन्होंने भी कच्चा मकान बनाने का फैसला किया… और आज इन्हें मजबूरन कच्चा मकान बनना पड़ रहा हैं…,सरकार द्वारा किया गया पक्का माकन वादा सायद सपना ही रह गया…. इस गरीब परिवार का दर्द सायद कोई सुनने वाला नहीं हैं… तभी तो आज ऐसे लोगों कों आवास योजना का लाभ नहीं मिला और खुद कच्चे मकान मे ही रहने का फैसला कर कच्चे मकान बनाना शुरू कर दिया हैं… जरुरत हैं ऐसे गरीब परिवार कों चिन्हित कर सरकारी योजना का लाभ देने की।

img 20240313 wa00512576942740026081834

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!