Search

October 13, 2026 2:55 am

लिट्टीपाड़ा में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी जयंती, गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में शांति, भाईचारा तथा सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्श आज भी समाज के लिए पथप्रदर्शक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करना होगा। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के कर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और गांधी जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!