Search

May 13, 2026 6:24 am

भगवान भरोसे चल रहा स्कूल।

हिरणपुर से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा पंचायत के उत्क्रमित प्रथिमक विद्यालय बाबनीपहाड़ की सरकारी स्कूल पूरी तरह से भगवान भरोसे संचालित हो रहा है. सरकारी स्कूलों के संचालन के नाम पर हर वर्ष करोड़ो रुपया शिक्षक के वेतन व अन्य व्यवस्था के संचालन के नाम पर खर्च किया जा रहा है लेकिन विद्यालय का जो मुख्य काम है पढ़ाई का वही सही रुप से नहीं हो पा रहा है….. जिसका परिणाम है की सरकारी स्कूलों में लगातार छात्रों की संख्या कम होती जा रही है….. जिसको लेकर ना तो सरकार और ना ही जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी ही गंभीर नजर आ रहे है…… शिक्षक मनमाने तरीके से आते है जिसके कारण छात्र आते है और खेलकूद कर वापस घर चले जाते है ….. वहीं गरीबी की मार झेल रहे ग्रामीणो के पास कोई विकल्प नहीं होने के कारण महज खानापुर्ती के नाम पर बच्चों को विद्यालय भेज रहे हैं.

img 20240210 wa0014640171853732165044

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!