Search

May 15, 2026 1:45 pm

तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होने से सड़क किनारे घर में जा घुसा,घर मालिक घायल।

 

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के डुमरघाटी गांव में बीते गुरुवार की देर रात एक तेजरफ्तार हाईवा एक घर में घुस गया. वही घर मालिक घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा चालक और खलासी को पकड़कर रस्सी से बांधते हुए देर रात को घण्टो सड़क जाम कर दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को स्थानीय थाना प्रभारी आनंद पंडित ने थाने के एसआई मुकुल भगत, अभिषेक कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, केला उरांव, धनश्याम यादव, एएसआई शिवशंकर भगत व पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पहुँचकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार डुमरघाटी गांव निवासी जिशु हेम्ब्रम अपने घर में धान कूटने का मिल व राशन दुकान बंद कर रोज के तरह खाना खाकर सो गया था। देर रात करीब 10 बजे एक हाईवा संख्या जेएच 16 जी 5148 अनियंत्रित होकर उसके घर में जा घुसा. जिससे धान कूटने वाला मिल व राशन दुकान को तोड़कर उसका झोपड़ीनुमा में जा घुसा. जिससे घर मालिक जिशु हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया. जहां परिजनों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए दुमका अस्पताल ले जाया गया. और हाईवा चालक व उपचालक को बंधक बनाते हुए महेशपुर- गुम्मामोड मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मामले को लेकर महेशपुर पुलिस घटना स्थल पहुँचकर सड़क जाम हटाने को लेकर ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर मांग करने लगे. पुलिस अधिकारियों के घण्टो समझाने के बाद उचित मुआवजा दिलाने की आश्वासन देने देने की बात कही. जिसके बाद सड़क जाम को हटाया गया.

img 20240202 wa00396264828850453038196

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!