Search

June 21, 2026 6:24 pm

मंचासिन पधाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर आपके द्वार कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बाड़ू मुखिया संतोशिला मरांडी ने शिविर में आए लोगों से संथाली भाषा में की संवाद

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)प्रखंड के बाड़ू पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुवात बीडीओ श्रीमान मरांडी, बीपीओ मानिक दास एवं मुखिया संतोषिला मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बीडीओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपील भी किए। वहीं मुखिया ने भी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग डरे नहीं आवदेन दे आपका पैसा व्यर्थ में नहीं जाएगा निश्चित आवदेन का लाभ होगा। मुखिया का संबोधन के बाद ग्रामीणों ने गजब का उत्साह देखा गया। विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों ने आवदेन दिया। शिविर में खास कर आबुवा आवास के काउंटर पर सबसे ज्यादा भीड़ देखा गया। वहीं कई आवदेन का निराकरण ऑन द स्पॉट देखने को मिला। इस दौरान दर्जनों लाभुको के बीच सिंचाई कूप, कंबल, जॉब कार्ड,साईकिल, आम का पौधा आदि का वितरण किया। मौके पर कनीय अभियंता नैयर आलम, रोजगार सेवक लालू रजक, एमओ लिसु टुडू,पंचायत सचिव जफरान अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि प्रेमलाल हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20231213 WA0024 1
IMG 20231213 WA0023

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!