Search

September 27, 2026 11:00 pm

झामुमो सदस्यता अभियान: 50 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पलियादहा पंचायत के विभिन्न गांव में रविवार को झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य निगार अंसारी के नेतृत्व व जिला संयोजक मंडली सदस्य देवीलाल हांसदा के उपस्थिति में झामुमो सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला संयोजक मंडली के सदस्य देवीलाल हांसदा ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रहा है। इसके तहत राज्य भर में 50 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। इसी क्रम में प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के विभिन्न गांव में नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करना है। सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को हेमंत सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। वहीं निगार अंसारी ने झामुमो की नीति सिद्धांतों के बारे में बताते हुए सदस्यता अभियान को बड़े पैमाने पर चलाकर सफल बनाने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।साथ में पंचायत टीम के नेता, लाल बाबू शेख, नरेश मरांडी, मंटू भगत जाकीर मिया, अबुल हुसैन अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!