Search

May 12, 2026 10:24 am

आरसेटी के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

स्वराज सिंह

सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी )पाकुड़ की ओर से आयोजित तेरह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त 33 महिलाओं को जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस पाकुड़ निशिकांत नीरज, निदेशक आरसेटी कृष्णा दास, वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रुप से प्रमाणपत्र दिया । कृष्णा दास ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। निशिकांत नीरज ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिए। उन्होंने इसके साथ ही प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरु करने की अपील भी की। मौके पर अतिथियो का स्वागत करते हुए अमित कुमार बर्धन ने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि जरूरी है। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत दीदियों को सर्फ, साबुन, फिनएल, डिटर्जेंट, डिश वाश, शैम्पू, हैंडवाश आदि का प्रशिक्षण दिया गया । इसके अलावा प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैकिंग, बीमा आदि के संबंध मे विस्तार से बताया गया। आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं। प्रशिक्षुओ को अगले दो साल तक फॉलोअप किया जाएगा ताकि आत्मनिर्भर बनने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल्यांकन नेशनल एकेडमी ऑफ रुडसेट द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी कैलाश प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक श्रीमती माला कुमारी हैं। समापन कार्यक्रम के मौके पर संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई , मोतीलाल साहा और अन्य लोग मौजूद थे।

img 20240304 wa00234909667843239642939

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!