Search

May 3, 2026 2:04 pm

संघ ने मानदेय वृद्धि, प्रोन्नति और अन्य सुविधाओं की मांग की, मंत्री ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

सतनाम सिंह

झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का शिष्टमंडल आज ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी, झारखंड सरकार से उनके जामताड़ा आवास में मिलकर संघ की ओर से पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गया। मंत्री महोदय को संघ के प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर आपरेटर संघ के उचित मांगो से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया। राज्य में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर जो झारखंड स्टेट लावली हुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार में विगत 2014 से संविदा पर कार्यरत है। वर्तमान में इस संवर्ग को 14036 रुपया मानदेय दिया जा रहा है,विगत तीन वर्षो से इन्हे कोई वेतन/ मानदेय की वृद्धि नही की गई। कोई प्रोन्नति नही दी गई, बेतहाशा महंगाई में इन्हे तुक्ष रकम मात्र 14,036 रु0 दी जा रही है, यह भी जानकारी दी गई की इस संवर्ग को आज तक मानव संसाधन नियमावली के लेवल 7 में आजतक नही जोड़ा गया। विदित है की ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के कार्यालय में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर को आज 28000 रुपया एक मुश्त दी जा रही है । जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर को 26,300 रुपया मानदेय की मांग की गई है। पी एफ की कोटौती, चिकित्सा सुविधा, बीमा , आवास से 15 km के बीच पदस्थापन आदि की मांग की गई है। संघ द्वारा मंत्री से इन्हे तत्काल 26,300 रुपए प्रति माह मानदेय, राज्यकर्मियों की भाती सभी सुविधाएं देने की मांग की गई। मंत्री महोदय ने संघ को स्पष्ट किए की आप सभी JSLPS के डाटा एंट्री ऑपरेटर को आगामी GB बैठक में FTE बनाने जा रहे है,आप लोग निश्चिंत रहें। स्पष्ट आश्वाशन मिलने पर संघ द्वारा खुशी जाहिर की गई।मांग पूरा होने की उम्मीद भी जगी है। शिष्टमंडल में जामताड़ा से मोबिन अंसारी, राजेश मंडल,राजीव यादव, नादिया नंदा मंडल,बिनोद मिर्धा,उत्पल दास, केमी वर्धन,अनूप कुमार आदि शामिल हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!