राजकुमार भगत
महेशपुर । महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी दौर के दौरान बाबूधन मुर्मू को ग्रामीणों ने कई समस्याओं से अवगत कराया।विधानसभा क्षेत्र रैयत भेटाटोला( मांझीथान), पंचायत भेटाटोला,प्रखंड महेशपुर गांव में दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बाबूधन मुर्मू को अपने गांव के पेयजल एवं बिजली की समस्या को बताया । जिसे सुनते हुए बाबूधन मुर्मू ने ग्राम निवासीयो के साथ मिलकर स्थानीय विधायक को आवेदन लिखा और समस्या को हल करने में जुट गए। उन्होंने इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी को दिए एवं जल्द से जल्द इसकी निराकरण की मांग की।





