पुलिस घटना की हर पहलू की जांच करेगी,थाना प्रभारी।
अमर भगत, अमरापाड़ा
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डूमरचिर पंचयात अंतर्गत मंडरो में बीते दिन एक महिला ने जंगल मे फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कुसकुट्टा गाँव की निवासी थी वर्तमान में वो एक सप्ताह से अपने प्रेमी पति फिलिसन टुडू, पिता साहेबजन टुडू के साथ रह रही थी, लेकिन घटना संबंधीत खबर से ग्रामीण किसी को कुछ भी बताने से इनकार कर रहे है,वही इस घटना की सूचना थाना प्रभारी दी गई,सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई दिलीप कुमार बास्की दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ में जुट गई है। इस संदर्भ में एसआई दिलीप कुमार बास्की ने बताया कि ग्रामीण बताते है कि महिला लकड़ी चुनने गई हुई थी और उसने आत्महत्य कर ली लेकिन पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम हेतु पाकुड सदर अस्पताल भेजा गया और बताया की पुलिस इस घटना की हर पहलू की जांच करेगी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी जांच में,अभी फिलहाल कुछ कहा नही जा सकता, फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया जाएगा।







