Search

September 20, 2026 4:16 am

साड़ी से फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के तालपहाड़ी गांव में शुक्रवार को आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती उषा कुमारी 21 वर्ष घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है ।युवती छोटे से ही मामा घर तालपहाड़ी में ही रहकर पली , बड़ी ओर 5 दिन पूर्व वह साहिबगंज से पढ़ाई कर तालपहाड़ी आई थी। नाना, नानी खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। दोपहर को जब खाना खाने के लिए लोटी तो देखा की नतनी साड़ी से फंदा लगाकर घर में आत्महत्या कर लिया ।किस वजह से युवती आत्महत्या की है नहीं पता।इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। वही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि युवती घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी शव को जप्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!