मिर्च ने घोल दी किसान सोनामती के जीवन में मिठास
बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड में सखी मंडल से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अलग पहचान बना रही हैं।जो मिर्च,टमाटर सहित अन्य खेती कर अच्छी आमदनी कर रही हैं। प्रखंड क्षेत्र के लख्खीपोखर समेत कई गांव की सखी मंडल से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं खेती कर रही हैं। इस खेती के लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के महिलाएं प्रखंड में कई एकड़ भूमि पर मिर्च , टमाटर की खेती कर रहीं हैं। पाकुड़िया प्रखंड में पहली बार मिर्च व टमाटर की खेती की शुरुआत हुई है। खेती के लिए स्थानीय किसानों को जागरुकता की कमी थी।लेकिन आज इस खेती के प्रति कई ग्रामीण महिलाएं सखी मंडल के माध्यम से चास हाट कम्पनी से जुड़कर कर इस कार्य में लगी हुई हैं, कार्य को करने के लिए इन महिलाओं को प्रशिक्षण व तकनीक दोनों ही दिया गया आज महिलाएं अपनी योग्यता के बल पर आगे बढ़ रही हैं।ये महिलाएं चास हाट कम्पनी के तहत सब्जी की खेती भी करती हैं। इसके साथ ही मिर्च, टमाटर की खेती की और महिलाएं जागरूक हुई हैं। इस खेती में उन्हें अपने उत्पाद के लिए बाजार की तलाश नहीं करनी पड़ती है। स्थानीय तालवा , पाकुड़िया बाजार तथा खरोनी के निकटवर्ती हटिया एवं बाजार में बेचकर आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार को चल रही है। मिर्च व टमाटर की खेती के लिए सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी दी गयी। इसके अलावा प्रखंड के कर्मियों की देखरेख में खेतों में पौधे लगाए गए,टपक सिंचाई के माध्यम से प्रखंड के लख्खीपोखर गांव में मिर्च की खेती कर रही सोनामती बेसरा ने बताया कि जेएसएलपीएस के माध्यम से तकनीक तथा गुन्वता पौधा व्यवस्था करायी गयी है। उन्होंने बताया कि वे लोग प्रतिदिन अच्छी मिर्च व टमाटर का उत्पादन कर रही हैं। उन्हें बेचने के लिए नजदीकी हटिया एवं बाजार में बेचकर इससे अच्छा मुनाफा हो रहा है।







