सुस्मित तिवारी
पाकुड जिले के विभिन्न स्थानों पर मां
विपत्तारिणी की पूजा बड़े ही धूमधाम से की गई, प्रखंड अंतर्गत हिरणपुर, पाकुड़िया कालीमंदिर , मोंगलाबांध दुर्गा मंदिर, तेतुलिया शिव मंदिर में मंगलवार को मां विपत्तारिणी की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। पूजा-अर्चना के लिए यहाँ सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी । व्रती महिलाओं ने 13 तरह के फल, फूल व मिष्टान्न के साथ भोग लगाकर मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना कर अपने पूरे परिवार की रक्षा व उन्नति के लिए मां से आर्शीवाद लिया। पूजा में चढ़ाए गये लाल डोरे की तेरह गांठ लगाकर रक्षा कवच स्वरूप इस डोरे को बाहं में श्रद्धालुओं ने धारण किया । पूजन अनुष्ठान बलराम ठाकुर ने सम्पन्न कराया । प्रत्येक साल आषाढ़ महीने में रथ यात्रा के बाद पहली मंगलवार व शनिवार को मां विपत्तारिणी की पूजा की जाती है। पहले मां विपत्तारिणी की पूजा केवल बंगाली समाज की महिलाएं करतीं थी। अब आस्था से विपत्तारिणी पूजा हिंदू धर्म में हर समाज की महिलाएं भी करने लगीं है।





