Search

May 12, 2026 8:16 am

नेहरु युवा केंद्र के द्वारा किए जानेवाले कार्यों के बारे में युवाओं को जागरुक किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)नेहरु युवा केंद्र पाकुड़ के बैनर तले मंगलवार को पड़ोस युवा सांसद 2024 कार्यक्रम रांगा के पीडीएस भवन में आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता साहेब हांसदा,विशिष्ट अतिथि के.के.एम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य त्रिवेणी प्रसाद भगत, कॉलेज के वर्तमान प्रोफेसर डॉ मनोहर जी, हिरणपुर के शिक्षक दीपक जी, नेहरु युवा केंद्र के जिला अधिकारी शुभम चंद्रन जी, सहायक अधिकारी अनिल कुमार कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व प्राचार्य त्रिवेणी प्रसाद भगत के द्वारा युवा को लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और राष्ट्रपति के विभिन्न कानून के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दिया।शुभम जी के द्वारा नेहरु युवा केंद्र के द्वारा किए जानेवाले कार्यों के बारे में युवाओं को जागरुक किया। साथ ही समाज में नशा से हो रहे युवा पीढ़ी को बचने का सुझाव दिया। साथ ही साहेब हांसदा के द्वारा आगामी लोकसभा के इस महापर्व में युवाओं को अपनी इच्छा अनुसार सांसद चुनने का अधिकार के बारे में टिप्स दिया और समाज में सांस्कृतिक और शिक्ष कैसे बढ़ावा मिले इसको लेकर युवा को जागरुक किया।

img 20240305 wa0029566567458238799647

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!