पत्थर लदे वाहनों के माइनिंग चालान की जांच की गई।
Also Read: जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर इस्कॉन मंदिर पहुंचे नगर परिषद उपाध्यक्ष, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार रात रानीपुर स्थित चेकनाका में सघन जाँच किया। अंचलाधिकारी ने चेकनाका में रात करीब 12 बजे निरीक्षण किया। जहां अभिलेखों की अवलोकन किया। इसके बाद रात को परिचालन की जा रहे पत्थर चिप्स लदे वाहनों का जांच किया। इस दौरान पत्थरो से सम्बंधित माइनिंग चालान , ओभरलोड आदि का भी जांच किया गया। सीओ ने चेकनाका में कार्यरत कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना माइनिंग चालान के एक भी पत्थर लदे वाहनों को पार होने न दे। वही ओभरलोड का भी जायजा ले। इसमे बिना माइनिंग के वाहन पार किये जाने पर सम्बन्धित वाहन चालक व मालिक के ऊपर मामला दर्ज की जाएगी। इसको लेकर नियमित रूप से छापेमारी कार्य जारी रहेगी।
Also Read: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ






